Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeबिहारमोदी को गाली पर NDA का बिहार बंद:12 जिलों में हाईवे जाम,...

मोदी को गाली पर NDA का बिहार बंद:12 जिलों में हाईवे जाम, पति-पत्नी से बदसलूकी; टीचर को स्कूल जाने से रोका

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले में NDA का आज गुरुवार को बिहार बंद है। समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा, हाजीपुर, दरभंगा में समेत 12 जिलों में नेशनल हाईवे जाम किया गया है। यहां गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।

पटना के सगुना मोड़ पर आगजनी की गई है। जज और शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की गाड़ियों को रोका गया। बिहटा में बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम की है। डाकबंगला चौराहे को कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कर दिया।

जहानाबाद में बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता रोड रोलर लेकर पहुंच गए। और सड़क को जाम कर दिया। यहां महिला टीचर को स्कूल जाने से रोका गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथ पकड़ वापस घर भेज दिया।

भागलपुर में बंद के दौरान बाइक से जा रहे पति-पत्नी की बंद समर्थकों के साथ बहस हुई। इस दौरान दंपती के साथ बदसलूकी की गई।

दरभंगा में पार्टी की महिला मोर्चा ने कमान संभाली है। चौक-चौराहों पर प्रदर्शन हो रहा है। सड़क जाम है। इस जाम में फंसी पुलिस, एंबुलेंस और एयरफोर्स की गाड़ी को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाने दिया।

बेगूसराय में बंद को सफल बनाने के लिए मंत्री सुरेंद्र मेहता खुद सड़क पर उतरे हैं। सड़क और दुकानें बंद करवाई गईं।

मुंगेर में भी बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया जा रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर दुकानें बंद नही हैं।

मुजफ्फरपुर में बिहार बंद के दौरान मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH 27 जाम करने को लेकर RAF के जवान और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में बातचीत से मामला सुलझाया गया।

बंद को लेकर कांग्रेस और राजद ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पटना में 2 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

27 अगस्त को दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल-तेजस्वी के मंच से PM नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके बाद से ही बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है।

27 अगस्त को पीएम की मां को गाली दी गई

दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के लिए बनाए गए स्वागत मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई। पुलिस ने गाली देने वाले मोहम्मद रिजवी 28 अगस्त की रात गिरफ्तार कर लिया था। वो पंक्चर की दुकान चलाता है।

2 सितंबर को PM मोदी गाली पर बोलते हुए भावुक हुए

PM मोदी ने मंगलवार (2 सितंबर) को जीविका दीदियों के कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-नहीं है। वो इस दुनिया में भी नहीं हैं। फिर भी उन्हें कांग्रेस-RJD के मंच से गाली दी गई। इस घटना की जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों के दिल में भी है। मैं आपसे अपना दुख साझा कर रहा हूं, ताकि मैं इस पीड़ा को झेल पाऊं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments