Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमध्य प्रदेशकटरा–जम्मू से भोपाल लौटने वालों को परेशानी:अब नई दिल्ली या अंबाला जाना...

कटरा–जम्मू से भोपाल लौटने वालों को परेशानी:अब नई दिल्ली या अंबाला जाना होगा, फिर मिलेगी ट्रेन

भोपाल : जम्मू मंडल के कठुआ–माधोपुर पंजाब खंड में डाउन लाइन पर यातायात बाधित होने से भोपाल और मध्यप्रदेश के यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। खासकर वे यात्री जो जम्मू, कटरा और आसपास के इलाकों से भोपाल लौटने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अब सीधे मुख्य स्टेशनों से ट्रेन नहीं मिलेगी।

रेलवे ने तीन प्रमुख गाड़ियों को उनके मूल प्रारंभिक स्टेशन से न चलाकर बीच के स्टेशनों से शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि अब यात्रियों को पहले सड़क मार्ग से उन स्टेशनों तक जाना होगा, जहां से ट्रेन का संचालन शुरू होगा, उसके बाद ही वे संबंधित ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

रेलवे के मुताबिक

  • झेलम एक्सप्रेस (11078), जिसमें रोजाना भोपाल से करीब 300 यात्री पहुंचते हैं, 30 अगस्त को अब अंबाला से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह ट्रेन भोपाल आएगी, लेकिन यात्रियों को कटरा/जम्मू से अंबाला तक सड़क या अन्य साधन से जाना होगा।
  • मालवा एक्सप्रेस (12920), जिसमें भोपाल रोजाना 400 से अधिक यात्री जम्मू, पंजाब, व दिल्ली से पहुंचते , 29 अगस्त को नई दिल्ली से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह भी भोपाल आएगी, लेकिन यात्री कटरा से नई दिल्ली तक अन्य साधनों से पहुंचकर ही ट्रेन पकड़ सकेंगे।
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा–तिरुनेलवेली एक्सप्रेस (16788) 31 अगस्त को नई दिल्ली से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह बदलाव केवल अप ट्रेनों के लिए है। यानी जो गाड़ियां जम्मू–कटरा की ओर से चलकर भोपाल आती हैं, वे अब अपने मुख्य प्रारंभिक स्टेशनों से नहीं चलेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट http://www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES मोबाइल ऐप पर ट्रेन का अपडेट जरूर देखें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments