Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeबिहारनेपाल से लाई गई करोड़ों की चरस जब्त, दो अरेस्ट:भारत-नेपाल सीमा पर...

नेपाल से लाई गई करोड़ों की चरस जब्त, दो अरेस्ट:भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 62.666 किलो चरस बरामद

बेतिया : भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। 47वीं बटालियन एसएसबी, सिकटा के जवानों ने बलथर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए करोड़ों रुपए की चरस बरामद की है।

पिलर संख्या 410/1 के पास घेराबंदी

खुफिया जानकारी के आधार पर रक्सौल के सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल के नेतृत्व में एसएसबी और बलथर पुलिस ने पिलर संख्या 410/1 के पास घेराबंदी की। सोनरा टोला गांव के समीप जांच अभियान के दौरान दो भारतीय तस्करों को धर दबोचा गया।

लालगढ़ के दो युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्करों की पहचान लालगढ़, बेतिया के सोनू कुमार (23) और रमेश चौधरी (33) के रूप में हुई है। इनके पास से दो पीले रंग की थैलियों में छिपाकर रखे गए 60 पैकेट चरस मिले, जिनका वजन 62.666 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और ₹16,500 नकद भी बरामद किया गया।

नेपाल से लाई गई थी खेप

जांच में खुलासा हुआ कि यह खेप नेपाल से भारत में तस्करी कर लाई गई थी और बेतिया में डिलीवर की जानी थी। पूछताछ में तस्करों ने नेपाल स्थित ड्रग हैंडलर से अपने कनेक्शन का खुलासा किया है। एसएसबी और पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की तलाश में जुटी है।

एफआईआर दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

बलथर थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

SSB की सख्ती से धरा गया जाल

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्त और इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी सतर्कता का नतीजा है कि इतनी बड़ी खेप पकड़ी जा सकी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments