Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडामाननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का देखा...

माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में माननीय विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित

गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ में आज बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर में भी माननीय विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा जी की गरिमामई उपस्थिति में विकास भवन सभागार में मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में कुल 2425 मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिसमें गौतमबुद्ध नगर जनपद से 5 मुख्य सेविकाओं का चयन किया गया है, जिनमें आरती, सीमा, कोमल, करिश्मा और प्रियंका सम्मिलित हैं। इस भर्ती से विभाग की वर्षों पुरानी कमी की पूर्ति होगी तथा महिला एवं बाल विकास सेवाओं को नई गति और ऊर्जा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधान परिषद सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील सोच एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के परिणामस्वरूप विभाग को नई मजबूती मिली है। मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि नई मुख्य सेविकाएँ आंगनबाड़ी सेवाओं को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने में निर्णायक भूमिका निभाएँगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा यह आशा व्यक्त की कि वे बाल विकास, पोषण तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को नई दिशा देने में सक्रिय योगदान देंगी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शिवा कांत, जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार, अतिरिक्त सांख्यिकी अधिकारी प्रीति सिंह, सीडीपीओ संध्या, चारु एवं कुलप्रीत सहित अनेक अधिकारी एवं कार्यकर्ता व मुख्य सेविकाएँ पूनम, रितु एवं ममता तिवारी भी उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments