Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहरियाणाफरीदाबाद में शराब कारोबारी को मारी गोलियां:दोस्त की पत्नी को मनाली घुमा...

फरीदाबाद में शराब कारोबारी को मारी गोलियां:दोस्त की पत्नी को मनाली घुमा कर लाया; पति ने दोस्तों संग की वारदात

फरीदाबाद : हरियाणा में ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-70 स्थित KLJ सोसाइटी के सामने शराब कारोबारी को उसके ही दोस्त ने तीन गोलियां मार दी। जिस युवक ने गोलियां मारी है, वह अपनी पत्नी को शराब कारोबारी द्वारा अपने साथ मनाली घुमाने ले जाने से तैश में था।

फायरिंग में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कारोबारी को घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीपीटीपी थाना पुलिस मामला दर्ज करके तलाश में जुट गई है। वहीं मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ठेकेदार सुरेश के फरीदाबाद में है कई ठेके: सेक्टर-10 में रहने वाले सुरेश का शराब का बड़ा कारोबार है। फरीदाबाद में इसके कई ठेके हैं। चार दिन पहले सुरेश केएलजे सोसाइटी में रहने वाले दोस्त सोनू और उसकी पत्नी दुर्गेश के साथ मनाली घूमने गया था।

दोस्त की पत्नी को घुमाने ले गया साथ: इस दौरान सुरेश, जुन्हैड़ा में रहने वाले दोस्त विनोद कौशिक की पत्नी मेघा को भी साथ घुमाने ले गया था। मेघा अक्सर सुरेश के साथ घूमने चली जाती थी, जिसको लेकर मेघा और विनोद का विवाद चल रहा था।

पहले भी दोनों के बीच हो चुका झगड़ा: विनोद शराब कारोबारी सुरेश से पत्नी को अक्सर साथ घुमाने की बात को लेकर रंजिश रखने लगा था। दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। इसी बीच वह उसकी पत्नी को फिर घुमाने ले गया, तो वह आपा खो बैठा।

छाती में मारी तीन गोलियां: सभी मनाली से घूमकर सोमवार रात करीब दो बजे मनाली से लौटे। सुरेश, दोस्त सोनू और उसकी पत्नी को KLJ सोसाइटी में छोड़ने गया। वहीं पर विनोद अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर आया और सुरेश पर फायरिंग कर दी। सुरेश की छाती में तीन गोली लगी।

पत्नी ने मचाया शोर, आरोपी मौके से फरार: इसके बाद मेघा ने शोर मचाया तो आस-पास के मकानों में रहने वाले लोग इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद विनोद फरार हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 ने सुरेश को पास में स्थित अमृता अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस बोली- आरोपी पकड़ से बाहर, तलाश जारी

बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि विनोद व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments