नोएडा : ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा प्राधिकरण की अहम भागीदारी होगी। इस बार 15 से ज्यादा स्टॉल नोएडा इंडस्ट्री के लगाए जाएंगे। जिसमें वे अपने उत्पाद प्रस्तुत करेंगे और निवेश हासिल करेंगे।
इसके लिए तैयारी की जा रही है। इंडस्ट्री की लिस्ट भी आ चुकी है। खास ये है कि इन इंडस्ट्री की ओर बनाए जाने वाले उत्पाद आत्मनिर्भर भारत को दर्शाएंगे। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण का भी अपना एक स्टॉल लगेगा।
1000 वर्गमीटर एरिया अलॉट
जिसमें नोएडा की विकास गाथा के साथ निवेशकों के लिए प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सहुलियत को बताया जाएगा। नोएडा के लिए इस इवेंट में फिलहाल 1000 वर्गमीटर का एरिया बुक किया गया है। इसी में इंडस्ट्री और प्राधिकरण का अपना स्टाल लगेगा।
इसी तरह ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण को भी एरिया रिजर्व किया गया है। इसको लेकर हाल ही में नोएडा प्राधिकरण में एक बैठक भी की गई थी। जिसमें इवेंट को लेकर क्या तैयारियां की जा रही है। इस पर जानकारी दी गई थी।
15 कारोबारियों के स्टॉल फाइनल
एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि 15 कारोबारियों की लिस्ट आ गई है। इन सभी के स्टॉल यहां लगेंगे। इस बार ट्रेड शो में करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग आने की उम्मीद है। इसके अलावा विदेश वेंडर भी यहां आएंगे।
एसीईओ ने कहा- कारोबारियों का पूरा ध्यान विदेश से आर्डर हासिल करना होगा। जिससे निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि नोएडा में एक्सपोर्ट कंपनियां है। ऐसे में हमारा मकसद ही यहां के कारोबारियों को ऑर्डर दिलाना होगा।



