Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी ने मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने स्टेडियम में खेल उपकरणों, मूलभूत सुविधाओं तथा साफ-सफाई को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गौतम बुद्ध नगर: जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम ने आज मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्टेडियम की सुविधाओं, रखरखाव और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण माहौल का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेल विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षक को निर्देश दिए कि स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त खेल उपकरण, मूलभूत सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण हर समय उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रोत्साहन समिति के माध्यम से उपकरणों की खरीद, ट्रैक और मैदान की मरम्मत, जिम व कोर्ट की देखभाल तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्टेडियम में स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, उचित बैठने की व्यवस्था और खेल सामग्री का नियमित रखरखाव अनिवार्य रूप से किया जाए।
वरिष्ठ प्रशिक्षक परवेज अली ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि स्टेडियम में सफाई कर्मियों की कमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मौके पर ही जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कर्मी हेतु व परिसर में फैली झाड़ियों और पेड़-पौधों की छंटाई, वृक्षों का रख-रखाव और हरित सौंदर्यीकरण हेतु प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments