Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडासीएम डैशबोर्ड की प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में...

सीएम डैशबोर्ड की प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

गौतमबुद्धनगर : जनपद में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को शत-प्रतिशत सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज कराने के उद्देश्य से आज मुख्य विकास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड एवं सीएमआईएस पोर्टल पर विभिन्न विभागों की स्थिति और प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों की डैशबोर्ड रैंकिंग संतोषजनक नहीं है, वे तत्काल सुधार करें और अपनी सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि सीएम डैशबोर्ड की मॉनिटरिंग सीधे शासन स्तर से होती है, इसलिए सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें और केवल सही एवं त्रुटिहीन डाटा ही अपलोड करें।
बैठक के दौरान राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, समाज कल्याण विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों की प्रगति पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चल रही सभी निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि विकास कार्यों का लाभ समय पर जनता तक पहुंचे।
बैठक में जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा, खंड विकास अधिकारी जेवर अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी तरुण कुमार, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments