Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाकपड़े में मिला नवजात बच्चे का भ्रूण:पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम...

कपड़े में मिला नवजात बच्चे का भ्रूण:पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

नोएडा : नोएडा में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में एक नवजात का भ्रूण मिला है। भ्रूण नाले में कपड़े में लिपटा था। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि नाले में कहीं से बहकर आ सकता है। हालांकि यहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि पता लग सके कि किसने भ्रूण को यहां फेंका है।

जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना सेक्टर-39 पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि भ्रूण करीब 4 महीने के आसपास का है। जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। भ्रूण के साथ कुछ भी नहीं मिला है। हो सकता है किसी ने यहां फेंका हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments