Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपंजाबपंजाब CM को हत्या की धमकी:आतंकी बोला-15 अगस्त को निशाने पर रहोगे;...

पंजाब CM को हत्या की धमकी:आतंकी बोला-15 अगस्त को निशाने पर रहोगे; मंदिर समेत 3 जगह खालिस्तानी नारे लिखवाने का दावा

अमृतसर : खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हत्या की धमकी दी है।

पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि इस बार 15 अगस्त पर फरीदकोट में भगवंत मान निशाने पर रहोगे। हम मान के झंडा फहराने का विरोध करते हैं। पन्नू ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर भी लोगों को भड़काने की कोशिश की।

पन्नू ने वीडियो में यह भी दावा किया कि अमृतसर में बस स्टैंड के पास मंदिर, कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर ‘खालिस्तानी, SFJ रेफरेंडम और भगवंत मान मुर्दाबाद’ के नारे लिखवाए हैं।

वीडियो में आतंकी पन्नू ने ये दावे किए….

  • पन्नू ने कहा- 15 अगस्त पंजाब की आजादी का दिवस नहीं है। आज खालिस्तानी समर्थकों ने बस स्टैंड के पास हिंदू मंदिर पर नारे लिखवाए हैं। जिला कचहरी पर SFJ रेफरेंडम जिंदाबाद, भगवंत मान मुर्दाबाद लिखा है। यहां दो मंदिर बेइंसाफी हैं। ये सिख पंथ व सिखों के हक में नहीं बोलते।
  • आतंकी ने आगे कहा कि हिंदू समाज और किसानों, 15 तारीख याद रखो। फरीदकोट में या अन्य आम आदमी पार्टी वाले जहां भी तिरंगा फहरा रहे हैं, वहां खालिस्तान का झंडा फहराओ। अगर हिंदू खालिस्तान के हक में नहीं बोलते, तो खालिस्तान बनने के बाद कानूनी तौर पर हिसाब मांगा जाएगा।
  • भगवंत मान को धमकी देते हुए पन्नू ने कहा ये संदेश हिंदुओं व भगवंत मान के लिए है। 40 हजार एकड़ जमीन कब्जे में की जा रही है। 15 अगस्त को ये तिरंगे फहरा रहे हैं। अगर जमीन बचानी है तो जहां भी आम आदमी पार्टी वाले तिरंगा फहरा रहे हैं, वहां खालिस्तानी झंडा लहराओ। भगवंत मान बेअंत सिंह को याद रखना। पिछले साल 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ ग्लास में था। इस बार निशाने पर फरीदकोट में रहोगे।
  • गणतंत्र दिवस से पहले भी दी थी धमकी
  • आतंकी पन्नू ने इसी साल गणतंत्र दिवस से पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी थी। तब भी पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा था- ‘मुख्यमंत्री की बुलेटप्रूफ सुरक्षा उन्हें शारीरिक नुकसान से बचा सकती है, लेकिन ‘राजनीतिक मौत’ से नहीं।’
  • 26 जनवरी को भगवंत मान को फरीदकोट में झंडा फहराना था। हालांकि पन्नू की धमकी के बाद अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ और उन्होंने पटियाला में झंडा फहराया। तब पुलिस ने कहा था कि CM के व्यस्त शेड्यूल के कारण कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments