Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडानोएडा पत्रकार पर हमला करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी...

नोएडा पत्रकार पर हमला करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, चाकू से वार किया था, 11 मुकदमे हैं दर्ज

नोएडा : थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा नागौरी फार्म हाउस सर्फाबाद के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लोकल इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली की वांछित बदमाश यहां से निकलने वाला है। बदमाश को आता देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। बदमाश ने रुकने की बजाय भागने का प्रयास किया गया। साथ ही अपने को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी एक्शन लेने हुए वॉर्निंग दी और बाद में फायर किया।

पैर में लगी गोली

बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वो घायल हो गया। बदमाश की पहचान दीपक शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम सर्फाबाद थाना सेक्टर-113 नोएडा के रूप में हुई है। घायल के पास से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया है। दीपक द्वारा सोमवार रात को पत्रकार प्रमोद शर्मा पुत्र ठकरी दत्त शर्मा निवासी ग्राम सर्फाबाद पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्रहार किया गया था। इस संबंध में थाना सेक्टर-113 पर मुकदमा दर्ज है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

चाकू से किया था हमला

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को दीपक ने विवाद के चलते पत्रकार प्रमोद शर्मा पर जान लेवा हमला करते हुए चाकू से कई वार किए थे। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उनके सीधे हाथ में गहरे घाव है। बदमाश दीपक पर 11 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments