Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा में सोसाइटी से स्कूटी चोरी:मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर

ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी से स्कूटी चोरी:मुंह पर कपड़ा बांधकर आया चोर

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी से स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। सोसाइटी निवासी कौशल किशोर की स्कूटी पार्किंग से गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को वारदात को अंजाम देते हुए देखा गया है।

कौशल किशोर ने बताया कि जब वह बाजार जाने के लिए पार्किंग में आए तो स्कूटी वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद जब स्कूटी नहीं मिली तो उन्होंने सिक्योरिटी और एओए के पदाधिकारियों को सूचित किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में देखा गया कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आया। वह फोन पर बात करते हुए स्कूटी के पास गया और लॉक खोलकर स्कूटी लेकर फरार हो गया।

सोसाइटी के अंदर से स्कूटी चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने पहले एओए से शिकायत की। इसके बाद सभी लोग बिसरख थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments