Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeव्यवसायसेंसेक्स 600 अंक गिरकर 82,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 200 अंक...

सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 82,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 200 अंक फिसला; IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

मुंबई: आज यानी गुरुवार, 24 जुलाई को सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 82,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 25,040 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट है। ट्रेंट, टेक महिंद्रा और रिलायंस के शेयरों में 3.4% तक की गिरावट है। जोमैटो, टाटा मोटर्स और सनफार्मा 2.5% तक चढ़े हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट है। NSA का निफ्टी IT इंडेक्स 2% गिरा है। रियल्टी, बैंकिंग और FMCG में भी गिरावट है। मेटल, फार्मा हेल्थकेयर ऊपर हैं।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.97% ऊपर 41,983 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.39% ऊपर 3,196 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.39% ऊपर 25,637 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48% चढ़कर 3,599 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.14% चढ़कर 45,010 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.61% ऊपर 21,020 पर और S&P 500 0.78% ऊपर 6,359 पर बंद हुए।

23 जुलाई DIIs ने 4,359 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे

  • 23 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 4,209.11 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,358.52 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 26,395.01 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 35,070.24 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल 540 अंक चढ़कर 82,727 पर बंद हुआ सेंसेक्स

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (23 जुलाई) को सेंसेक्स 540 अंक चढ़कर 82,727 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 159 अंक की तेजी रही, ये 25,220 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स, एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.55% तक चढ़े। HUL, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स गिरकर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। NSE का निफ्टी मेटल, ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मा इंडेक्स चढ़कर बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स करीब 3% नीचे आ गया।

शेयर बाजार के लिए 21 से 25 जुलाई 2025 का हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक- 22-23 जुलाई को तेज इंट्राडे मूवमेंट दिख सकता है। वहीं 24-25 जुलाई पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए खास हैं।

इसके अलावा भारत-अमेरिका की ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments