वॉशिंगटन: पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी 4 जुलाई को की गई।
भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने निहाल के प्रत्यर्पण की अपील की थी। निहाल की जमानत पर सुनवाई 17 जुलाई को नेशनल डिस्ट्रिक्ट ऑफ होनोलूलू (NDOH) में होगी। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप
अमेरिका में LLD डायमंड्स के साथ धोखाधड़ी के अलावा, निहाल मोदी पर 13,600 करोड़ रुपए के PNB घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
ED और CBI की जांच में पता चला है कि निहाल ने नीरव मोदी की मदद में अहम भूमिका निभाई थी। फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल करके गैर-कानूनी पैसे को छिपाया था।
निहाल मोदी के खिलाफ दो आरोपों में कार्रवाई हुई है:
- मनी लॉन्ड्रिंग
- आपराधिक साजिश



