Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थान2 वांटेड भाइयों की पुलिस ने कराई परेड:पुलिस अधिकारी बोले- 'आमजन में...

2 वांटेड भाइयों की पुलिस ने कराई परेड:पुलिस अधिकारी बोले- ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’

जैसलमेर: विंडमिल के सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग कर केबल चुराने वाले 2 वांटेड इनामी भाइयों की पुलिस ने शनिवार को खुहड़ी कस्बे में पैदल परेड करवाई। दोनों भाई चंद्रवीर सिंह (27) व महिपाल सिंह (25) को खुहड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका तस्दीक करवाया।

खुहड़ी थानाप्रभारी राजेश कुमार ने बताया- दोनों को जोधपुर-पाली हाईवे से पकड़ा था और कोर्ट में पेश किया था। न्यायालय में पेश कर दोनों का पीसी रिमांड प्राप्त कर मौका तस्दीक करवाया गया। पूछताछ में दोनों भाइयों द्वारा कई वारदात करना स्वीकार किया है। जिसके संबंध में लगातार पूछताछ व जांच जारी है।

गौरतलब है कि जैसलमेर पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने विंडमिल के सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग कर केबल चुराने वाले 2 भाइयों को हाल ही में गिरफ्तार किया था। दोनों भाई जैसलमेर पुलिस के हिस्ट्रीशीटर, टॉप 10 में चयनित इनामी अपराधी है। जैसलमेर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया- दोनों अपराधियों पर राजपासा लगाया जाएगा।

पैदल परेड करवाई, ताकि आमजन भयमुक्त रहे

खुहड़ी थानाप्रभारी राजेश कुमार ने बताया- पिथला गांव निवासी दोनों भाई चंद्रवीर सिंह (27) व महिपाल सिंह (25) को खुहड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका तस्दीक करवाया। विंड मिल में केबल चुराने, गार्ड को टक्कर मारने व फायरिंग जैसी घटना को अंजाम इन दिनों भाइयों द्वारा दिया गया था। घटनास्थल का पैदल ही मौका तस्दीक करवाया गया। SHO राजेश कुमार ने बताया- ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ के स्लोगन पर पुलिस काम का रही है। अपराधियों से PC रिमांड के तहत लगातार पूछताछ जारी है और अन्य घटनाओं के भी खुलासा होने की उम्मीद है।

गार्ड को टक्कर मारकर की थी फायरिंग

गौरतलब है कि 21 जून को प्रार्थी महेंद्र सिंह, सुरक्षा अधिकारी पिथला सिक्योरिटी सर्विसेज ने पुलिस थाना खुहड़ी में शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि पिथला व डेढ़ा सरहद में सुजलोन ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड के विंड मिल स्थापित किए हुए हैं। इन विंड मिल की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी फर्म पिथला सिक्योरिटी सर्विसेज को दी हुई हैं। 21 जून को अल सुबह विंड मिल संख्या आर-66 की कनेक्टिवटी कट गई। सुरक्षा कर्मी द्वारा विद्युत संयत्र पर टार्च से लाईट की तो 5-6 लोग विद्युत संयंत्र से ताम्बे की केबल काटने का प्रयास कर रहे थे।

सुरक्षा गार्ड को किया गंभीर घायल

सुरक्षा कर्मी द्वारा टॉर्च ऑन करने पर चोरों ने सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की नीयत से बोलेरो कैम्पर सुरक्षा कर्मी के पीछे भगाई और उसको गाड़ी से टक्कर मारकर नीचे गिराकर फायरिंग की। गाड़ी की टक्कर लगने से सुरक्षा गार्ड करीम खान गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज कर जोधपुर रेफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ढाबे पर काम करते पकड़ा

जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर सुधीर चौधरी के आदेशानुसार खुहड़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार व डीएसटी टीम प्रभारी भीमराव सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीमों ने बदमाशों की तलाश शुरू की और कई जगह दबिश। मगर शातिर बदमाश बचते चले गए। आखिर कार तकनीकी सहयोग से इस मामले में फरार शातिर आरोपी, हिस्ट्रीशीटर, टॉप 10 में चयनित ईनामी अपराधी चंद्रवीर सिंह व महिपालसिंह को जोधपुर-पाली हाईवे पर एक ढाबे पर मजदूर के रूप में काम करते छिपे हुए बदमाशों को पकड़ा।

राजपासा लगाएगी पुलिस

दोनों भाइयों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। दोनों भाइयों पर जैसलमेर पुलिस के अलग अलग थानों में करीब 18 मामले मारपीट व चोरी के दर्ज हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि अब दोनों राजपासा (“राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम” (Rajasthan Prevention of Anti-Social Activities Act)) के तहत कार्रवाई करेंगे। दोनों भाइयों को पकड़ने में डीएसटी टीम प्रभारी भीमराव सिंह, कॉन्स्टेबल सुभाष, हजारसिंह, कैलाश, पदमसिंह, रमेश शामिल रहे। वहीं खुहड़ी थाना के प्रभारी राजेश कुमार, ASI तुलछाराम, कॉन्स्टेबल महेन्द्र सिंह, बाबूसिंह, नवलसिंह, रतन, अजय, मुश्ताक खां व दिनेश भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments