Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाऔषधि निरीक्षक ने जेवर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की गुणवत्ता...

औषधि निरीक्षक ने जेवर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की गुणवत्ता जांची

गौतमबुद्ध नगर : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद के मेडिकल स्टोर्स पर मानकों के अनुरूप दवाईयों की बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विगत दिवस औषधि निरीक्षक जय सिंह ने जेवर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेवर टप्पल रोड पर स्थित सिद्धार्थ मेडिकल स्टोर से 02 एवं सैफी मेडिकल स्टोर से 02 दवाओं, कुल 04 दवाओं के नमूने जांच हेतु संग्रहित किये हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments