गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित नागरिकों की शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, जीडीए, नगर निगम तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
जिलाधिकारी श्री मीणा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का शीघ्र, पारदर्शी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं हो, बल्कि इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से संवेदनशीलता के साथ संवाद करें तथा समयबद्ध ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई के अवसर पर एडीएम (एफ/आर) सौरभ भट्ट भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES



