मिर्जापुर: मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अजीब घटना सामने आई। पिपरा उमरिया गांव में गजराज के घर में लगभग 3 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को देखते ही गृह स्वामी स्तब्ध रह गए। कुछ पल बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। शोर सुनकर मगरमच्छ भी अपनी जगह पर रुक गया।
परिजनों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन रेंजर हलिया अवध नारायण मिश्रा के निर्देश पर वन्यजीव रक्षक नीटू शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाया और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा।वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अदवा बैराज के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। इसके बाद गृह स्वामी और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



