Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमध्य प्रदेशसाइबर ठग ने फर्जी SI बनकर व्यापारी को लगाया चूना:अलमारी खरीदने का...

साइबर ठग ने फर्जी SI बनकर व्यापारी को लगाया चूना:अलमारी खरीदने का झांसा देकर कराए 47 हजार रुपए ट्रांसफर

 संभल: संभल के बहजोई में एक फर्नीचर व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खुद को थाने का सब इंस्पेक्टर बताकर व्यापारी से 47,700 रुपये ठग लिए। घटना 27 जून की शाम करीब 7:45 बजे की है। बर्तन बाजार बहजोई निवासी फर्नीचर व्यापारी मुकुल कुमार (42) के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को बहजोई थाने का सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार बताया। उसने थाने के लिए लोहे की अलमारी मंगवाने की बात कही।

पुलिस कर रही मामले की जांच

व्यापारी ने अलमारी की कीमत 11,300 रुपये बताई। ठग ने पहले 6,000 रुपये का फर्जी पेमेंट मैसेज भेजा। फिर 53,000 रुपये का एक और झूठा मैसेज भेजा। उसने कहा कि गलती से ज्यादा पैसे भेज दिए हैं। ठग ने व्यापारी से 47,700 रुपये वापस मांगे।

व्यापारी ने बिना जांचे-परखे पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठग के बार-बार कॉल करने पर उन्हें शक हुआ। वे थाने पहुंचे। वहां पता चला कि थाने में संतोष कुमार नाम का कोई सब इंस्पेक्टर है ही नहीं। व्यापारी ने साइबर सेल सम्भल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments