Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाएआरटीओ ने सभी पुराने वाहन स्वामियों से की अपील, स्क्रैप करें या...

एआरटीओ ने सभी पुराने वाहन स्वामियों से की अपील, स्क्रैप करें या वैकल्पिक व्यवस्था अपनायें

हवा को स्वच्छ और जीवन को स्वस्थ बनाने की दिशा में कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट का बड़ा निर्णय

आगामी 01 नवंबर से गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में 15 साल पुराने पेट्रोल एवं 10 साल पुराने डीजल वाहन को नहीं मिलेगा ईंधन

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने महत्वपूर्ण आदेश किया जारी

गौतम बुद्ध नगर के 2लाख 8 हजार वाहनों पर लागू होगा यह आदेश

पेट्रोल पंप पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे से पुराने वाहनों की होगी पहचान

एआरटीओ गौतम बुद्ध नगर द्वारा वाहन स्वामियों को भेजे जा रहे हैं नोटिस

गौतमबुद्धनगर: डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में ए आरटीओ डॉक्टर उदित नारायण पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ हवा को बढ़ावा देने के लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत आगामी 01 नवंबर 2025 से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन प्रदान नहीं किया जाएगा। यह नियम गौतमबुद्ध नगर में पंजीकृत 2 लाख 8 हजार वाहनों पर लागू होगा।
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गौतमबुद्ध नगर डॉ उदित नारायण पांडेय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, “यह कदम हमारी हवा को स्वच्छ और जीवन को स्वस्थ बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। पुराने वाहन अधिक प्रदूषण फैलाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। स्वच्छ हवा हम सबका अधिकार है। उन्होंने बताया कि “पेट्रोल पंपों पर Automatic Number Plate Recognition (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे, जो पुराने वाहनों की स्वचालित पहचान करेंगे। एआरटीओ गौतमबुद्ध नगर द्वारा वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
एआरटीओ ने बताया कि आगामी 01 नवंबर 2025 से ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग इस नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। पुराने वाहनों से होने वाला प्रदूषण हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। यह आदेश वायु प्रदूषण को कम करने और गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
“स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन”
“स्वस्थ जीवन की शुरुआत, स्वच्छ हवा के साथ!”
एआरटीओ ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि यदि उनका वाहन 15 साल पुराना पेट्रोल या 10 साल पुराना डीजल वाहन है, तो उसे स्क्रैप करें या वैकल्पिक व्यवस्था अपनाएं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं, जो पर्यावरण के अनुकूल हैं।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो और बस का उपयोग करें।
कारपूलिंग को बढ़ावा दें, ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो।
एआरटीओ ने आमजन से सहयोग हेतु अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। 01 नवंबर 2025 से नियमों का पालन करें, जुर्माने से बचें और गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद को प्रदूषण मुक्त बनाने में योगदान दें।
नारा: “स्वच्छ गौतमबुद्ध नगर – हमारा वादा, हमारी जिम्मेदारी!”
इसके संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृपया ARTO गौतमबुद्ध नगर से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments