Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजयपुर में बैग में सांप लेकर RUHS हॉस्पिटल​ पहुंचा मरीज:इलाज के लिए...

जयपुर में बैग में सांप लेकर RUHS हॉस्पिटल​ पहुंचा मरीज:इलाज के लिए भर्ती किया

जयपुर: जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) हॉस्पिटल में एक मरीज सांप लेकर खुद का इलाज करवाने पहुंच गया। सांप को देखकर वहां मौजूद स्टाफ चौंक गए। ये घटना करीब 5 से 7 दिन पुरानी बताई जा रही है। इसका जब सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया तो हॉस्पिटल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की।

दरअसल, प्रताप नगर एरिया के रहने वाले एक मरीज के पिछले दिनों एक सांप काट गया। सांप काटने के बाद उस व्यक्ति ने उसी सांप को पकड़ा और बैग में डालकर अपना इलाज करवाने हॉस्पिटल पहुंच गया।

मरीज जब इमरजेंसी में पहुंचा तो उसने डॉक्टरों को बताया कि उसे एक सांप ने काट ​लिया। इस पर जब स्टाफ ने सांप के बारे में कुछ पूछा तो उसने बताया कि वह बैग में उस सांप को पकड़कर लाया है, जिसने उसे काटा है।

ये सुनकर वहां मौजूद स्टाफ हैरान रह गया। इसके बाद मरीज ने इमरजेंसी से बाहर आकर पोर्च में बैग से सांप निकालकर दिखाया। कुछ लोग डर गए। इस घटना के बाद मरीज संग आए व्यक्ति संग उस सांप और बैग को बाहर छुड़वाया और मरीज को इलाज के लिए भर्ती किया।

2 भर्ती कर किया इलाज

इमरजेंसी से ही मरीज को इलाज के लिए भर्ती करने के बाद उसका दो दिन तक इलाज किया और 2 दिन बाद उसे छुट्टी दी गई। भर्ती करने के अगले दिन जब सीनियर डॉक्टर राउंड पर आए तो स्टाफ ने मरीज द्वारा सांप लाने की जानकारी दी। ये बात जब प्रशासन स्तर पर पहुंच तो डॉक्टरों ने वार्ड में जाकर मरीज को चेताया कि इस तरह से सांप हॉस्पिटल में जाने की कोई जरूरत नहीं है। यहां आने पर मरीज को इलाज देने के लिए डॉक्टर और स्टाफ उपयुक्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments