Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकाशी में हर घंटे 20 मिलीमीटर बढ़ रही गंगा:झांसी में बेतवा अचानक...

काशी में हर घंटे 20 मिलीमीटर बढ़ रही गंगा:झांसी में बेतवा अचानक उफनाई, डंपर डूबा; बिजनौर में गलियों में नदियों जैसा बहाव

उत्तर प्रदेश: यूपी में मानसून मेहरबान है। झांसी में बेतवा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ गया। इसमें घाट किनारे बालू लोड कर रहा डंपर डूब गया। चालक को जैसे ही डंपर डूबने की भनक लगी, वह पानी में कूद गया और तैरकर बाहर निकल आया। चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डंपर को दूसरे ट्रकों से खींचवाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर नहीं निकला।

इधर, शामली और बिजनौर में जमकर बारिश हुई। शामली में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। बिजनौर में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया है। गलियों में नदियों जैसा बहाव है। सोनभद्र में बारिश के पानी में एक टैंकर फंस गया। घंटों की मशक्कत के बाद टैंकर को निकाला गया।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बुधवार सुबह 8 बजे तक 59.30 मीटर पर पहुंच गया। सेंट्रल वॉटर कमीशन की बुलेटिन के मुताबिक, हर घंटे 20 मिलीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बाद अमरोहा में भी गंगा नदी उफान पर है। इससे तिगरी गंगा घाट किनारे बनी पुरोहितों की झोपड़ियां डूब गईं।

मौसम विभाग ने आज 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

मानसून ने प्रदेश के सभी 75 जिलों को कवर कर लिया है। 18 जून को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते मानसून ने उत्तर प्रदेश में एंट्री ली थी। पूरे प्रदेश को कवर करने में 7 दिन लगे। इस बार बारिश ने 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 जून से अब तक 66.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 53.7 मिमी से 25 प्रतिशत ज्यादा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इतनी बारिश 1971 में हुई थी।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बुधवार सुबह 8 बजे तक 59.30 मीटर पर पहुंच गया। सेंट्रल वॉटर कमीशन की बुलेटिन के मुताबिक, हर घंटे 20 मिलीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बनारस में अगले पांच दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वाराणसी में 1 से 24 जून तक 13 फीसदी कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश का आंकड़ा 47.8 मिमी है, जबकि इस बार सिर्फ 41.4 मिमी ही बरसात हुई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून सक्रिय है, लेकिन बारिश कहीं-कहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments