Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थाननगर निगम ने बिल्डिंग सीज कर की कार्रवाई:नक्शे के विपरीत जाकर बनाई...

नगर निगम ने बिल्डिंग सीज कर की कार्रवाई:नक्शे के विपरीत जाकर बनाई गई

अजमेर: अजमेर के नगरा क्षेत्र में बुधवार को नगर निगम की ओर से एक बिल्डिंग को सीज किया गया। बिल्डिंग मलिक की ओर से नक्शे के विपरीत अवैध रूप से निर्माण किया गया था।

मामले में कुछ दिन पर बिल्डिंग के खिलाफ महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मंत्री झबर सिंह खर्रा को शिकायत दी थी। शिकायत में अवैध रूप से सपा संचालित करने का आरोप लगाया था।

XEN साउथ आकांक्षा सोनी ने बताया कि नगरा क्षेत्र में निगम की ओर से कार्रवाई की गई है। टीम ने एक बिल्डिंग को सीज किया है। 12:30 मीटर बिल्डिंग की हाइट स्वीकृत की गई थी। लेकिन 18 मीटर हाइट पाई गई है। दुआ रेस्टोरेंट के नाम से बिल्डिंग है। जिस सीज कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

8 महीने पहले नोटिस अब करवाई

बिल्डिंग मलिक की पत्नी तरनजीत ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी नगरा क्षेत्र पर बिल्डिंग है। दुआ टेंट हाउस के नाम से बिल्डिंग संचालित है। जो भी नोटिस दिए गए थे उसके प्रॉपर जवाब दिए गए। लास्ट नोटिस 8 महीने पहले दिया गया था। इतने समय बाद एक्शन लिया गया। नोटिस के जवाब देने के बावजूद भी कार्रवाई की गई यह बिल्कुल गलत है।

महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दी थी शिकायत

पिछले दिनों महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल की ओर से जिला प्रशासन के साथ नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा को शिकायत दी थी। शिकायत देकर बिल्डिंग में अवैध रूप से स्पा संचालित करने का आरोप लगाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments