Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयसिल्ली में घर में बाघ घुसने की आशंका:गांव में मची अफरा-तफरी

सिल्ली में घर में बाघ घुसने की आशंका:गांव में मची अफरा-तफरी

रांची: रांची जिले के सिल्ली-मुरी ओपी क्षेत्र के मारदू गांव में एक घर में बाघ के घुस आ जाने के खबर से पूरे गांव में आतंक का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार अहले सुबह 4:30 बजे पुरन चंद्र महतो की पुत्री सनिका कुमारी बकरी बांधने अपने घर बाहर निकली थी, उसी समय एक बाघ कमरे में घुस गया और छिप कर बैठ गया।

उसने अंदर कमरे में सो रहे पिता को इसकी सूचना दी और हल्ला करना शुरू किया।पिता ने हल्ला करने मना करते हुए अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया मगर अंदर कमरे का खिड़की खुली थी जिससे बाघ अंदर कमरे में प्रवेश कर गया। इतना देखते पुरंदर अपनी बेटी एवं घर में आई एक अन्य रिश्तेदार की बेटी को लेकर कर कमरे से निकल बाहर की ओर भागा आया। बाहर में लगे लोहे के दरवाजे को बंद कर दिया।

घर के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़

इधर खबर फैलते ही आसपास से ग्रामीण काफी संख्या में उमड़ पड़े। सूचना पाकर प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, गांव के मुखिया वार्ड सदस्य, वन विभाग के वनरक्षी एवं ओपी पुलिस भी घटना स्थल पहुंची। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सभी आपस में चर्चा कर रहे थे कि आखिर कौन सा जानवर हो सकता है। लोग इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि जानवर बाघ ही है।

वहीं किसी ने घर के वेंटिलेटर से फोटो लिया जिसमें बाघ जैसा दिखाई दे रहा है। हालांकि जब तक वन विभाग के पदाधिकारी नहीं आ जाते हैं और बाघ को घर से नहीं निकालते हैं तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

रांची रेस्क्यू टीम को दी गई सूचना

मौके पर पहुंचे वन रक्षी जय प्रकाश साहु एवं गौतम बोस ने बताया कि रांची वन विभाग के अधिकारी एवं रेस्क्यू टीम आने के बाद ही बाघ को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं उन्होंने घर के आस पास लोगों को भीड़ नहीं करने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments