लालसोट: दौसा के लालसोट में कार सवार लोगों पर आपसी विवाद के बाद अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में उनकी कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए गए। घटना रात करीब 8 बजे सवाई माधोपुर-दौसा बॉर्डर के पास की है।
पीड़ित राकेश रानीवास ने लालसोट के मंडावरी थाने में मामला दर्ज करवाया है। अनिराज मीणा पर हमले आरोप लगाया है।
मंडावरी थाना अधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि घटनाक्रम की शुरुआत सवाई माधोपुर जिले के जस्टाना से हुई और बाद में मंडावरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा के पास भी विवाद और हमला हुआ।



