Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयदिन के हाई से 1000 अंक गिरा सेंसेक्स:82,000 पर कारोबार कर रहा,...

दिन के हाई से 1000 अंक गिरा सेंसेक्स:82,000 पर कारोबार कर रहा, कारण- इजराइली सेना को ईरान पर हमले का आदेश

मुंबई: इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी मंगलवार, 24 जून को सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 82,000 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,30 के स्तर पर है।

दिन ने ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 1000 अंक गिर चुका है। कारोबार के दौरान यह 83,000 के पार चला गया था। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है। कारोबार के दौरान यह 25,300 के पार थ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स 3% चढ़ा है। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक से शेयर्स 1% ज्यादा चढ़े हैं। पावर ग्रिड, NTPC और ट्रेंट में 1% की गिरावट है।

निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी है। सरकारी बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा 1.29% की तेजी है। वहीं, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% की तेजी है। मीडिया 1.04% गिर गया है।

बाजार में उतार-चढ़ाव के 3 कारण

विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी: विदेशी निवेशकों का सपोर्ट बाजार को मजबूती दे रहा है। FIIs ने सोमवार को घरेलू इक्विटी में नेट 5,591.77 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर का उल्लंघन: इजराइल के सीजफायर मानने के बावजूद ईरान ने मिसाइल अटैक किया। अब इजराइली सरकार ने सेना को तेहरान पर हमला करने का आदेश दिया है। ट्रम्प ने दोनों के बीच सीजफायर का ऐलान किया था।

क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट: आज क्रूड ऑयल की कीमतें 2% तक गिरकर 67.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। ब्रेंट क्रूड प्राइस 1.8% गिरकर 67.17 प्रति बैरल पर आ गया है। संघर्ष शुरू होने के बाद तेल की कीमतें 10% तक बढ़ गई थी।

एशियाई बाजारों में 2.5% तक की तेजी, अमेरिकी भी चढ़े

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.08% ऊपर 38,769 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 2.48% चढ़कर 3,089 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.02% चढ़कर 24,168 के स्तर पर है। वहीं, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96% ऊपर 3,414 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.89% चढ़कर 42,582 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.94% ऊपर 19,631 पर और S&P 500 0.96% चढ़कर 6,025 पर बंद हुए।

23 जून को विदेशी निवेशकों ने 5,592 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 23 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,591.77 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,874.38 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
  • जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹9,488.98 करोड़ और घरेलू निवेशकों ने ₹54,911.92 करोड़ की नेट खरीदारी है।
  • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
  • सोमवार को 500 अंक से ज्यादा गिरा बाजार
  • हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 23 जून को सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 141 अंक की गिरावट रही, ये 24,972 पर पहुंच गया।
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट रही। HCL टेक, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर्स 2.3% तक गिरे। ट्रेंट और BEL में 3.4% की तेजी रही।
  • निफ्टी के 50 में से 35 शेयर्स गिरकर बंद हुए। NSE के IT इंडेक्स में 1.48%, ऑटो में 0.92% और FMCG में 0.74% की गिरावट रही। मीडिया में 4.39% की तेजी रही। मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी चढ़कर बंद हुए।
  • शेयर बाजार के लिए 23 जून से शुरू होने वाला हफ्ता अहम होने वाला है। इजराइल-ईरान युद्ध और विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।
  • इसके अलावा वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स ने अपनी वीकली मार्केट आउटलुक रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं, जो ट्रेडर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
  • शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 मेनबोर्ड समेत कुल 17 नए IPO ओपन होंगे। इसमें फाइनेंस, इंफ्रा, इंडस्ट्रियल, फूड, टेक और जेम्स-ज्वेलरी जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।
  • ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक, हाल के दिनों में लिस्ट हुए IPO की परफॉर्मेंस ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।
  • बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी है, रिटेल और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। इसके चलते फिर से बाजार में कई कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments