Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेश4 दिन में कोरोना के 22 नए संक्रमित:एक्टिव केस की संख्या पहुंची...

4 दिन में कोरोना के 22 नए संक्रमित:एक्टिव केस की संख्या पहुंची 35, यूपी में 24 घंटे में 26 नए केस

लखनऊ : यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में कुल 26 नए संक्रमित मिले है। इनमें गौतमबुद्ध नगर में 17, गाजियाबाद में 2 केस शामिल है। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 226 है।

वहीं, राजधानी लखनऊ में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां महज 4 दिन कोरोना के 22 नए संक्रमित सामने आ चुके है। फिलहाल यहां एक्टिव केस की 35 है।

लखनऊ में अब तक कोरोना के 67 केस

रविवार सुबह आई रिपोर्ट में लखनऊ में 24 घंटे में 1 संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई। इससे पहले शनिवार को 4, शुक्रवार को 10 और गुरुवार को 7 संक्रमित मिले थे। अब तक इस सीजन में 67 कोरोना के मरीज सामने आ चुके है।

शनिवार को बुजुर्ग समेत चार नए संक्रमित मिले

एक दिन पहले शनिवार को कोरोना के 4 नए मरीज मिले थे। सभी मरीजों में निजी केंद्रों से जांच कराई, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें तेलीबाग निवासी 85 साल के बुजुर्ग सहित 43 अन्य पुरुष है। बुजुर्ग को करीब तीन दिन से बुखार, जुकाम आ रहा था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। परिवारीजनों ने उनकी जांच निजी केंद्र पर करवाई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

इसके अलावा मोहनलालगंज से दो पुरुष इनमें एक 38 साल और दूसरा 58 साल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चौक निवासी 19 साल के छात्र की रिपोर्ट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

शुक्रवार को 10 नए मरीज मिले थे

बीते शुक्रवार को लखनऊ में 10 कोरोना के केस ममिले थे। इनमें 5 महिला और 5 पुरुष शामिल थे। इनमें जानकीपुरम निवासी थाईलैंड से लौटे पुरुष की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वो 8 जून को थाईलैंड टूर पर निकलना के बाद 14 को नई दिल्ली आए और फिर 17 को वापस लखनऊ लौटे थे। इसके अलावाKGMU कैंपस के 3 डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए थे।

गुरुवार को 6 महीने की बच्ची समेत 7 पॉजिटिव केस थे

एक दिन पहले यानी गुरुवार को लखनऊ में 6 महीने की बच्ची समेत 7 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें रहीमाबाद में 12 साल की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है। संक्रमितों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments