Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमध्य प्रदेशबघराज गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव; खेती का...

बघराज गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव; खेती का काम करता था

सिवनी: सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के बघराज गांव में एक 35 वर्षीय युवा किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिनय उईके के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करता था।

सुबह के समय कुछ ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे। उन्होंने एक पेड़ पर शव लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत लखनवाड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

लखनवाड़ा थाना प्रभारी सीके सिरामे ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments