Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानवंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में जनसहभागिता को बढ़ावा:जल संरक्षण के...

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में जनसहभागिता को बढ़ावा:जल संरक्षण के साथ किया गया पौधा रोपण

जयपुर: ‘वंदे गंगा’ – जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जयपुर जिले में नगर निगम ग्रेटर एवं कृषि विभाग की ओर से विभिन्न स्थलों पर जन सहभागिता के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरणीय चेतना, स्वच्छता संवर्धन, और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा है।

नगर निगम ग्रेटर की ओर से जगतपुरा जोन में सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुरलीपुरा एवं जगतपुरा क्षेत्रों में 150 एवं 200 प्रतिभागियों के साथ पौधारोपण किया गया। वहीं, मालवीय नगर जोन में 300 प्रतिभागियों ने श्रमदान किया।

200 लोगों ने जन जागरूकता रैली में भाग लिया

मुरलीपुरा क्षेत्र में वार्ड नंबर 17 के पार्षद की अगुवाई में 400 नागरिकों की भागीदारी से डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जबकि विद्याधर नगर में वार्ड 22 के पार्षद की उपस्थिति में 200 लोगों ने जन जागरूकता रैली में भाग लिया। सभी जोन में एक साथ 1450 नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहयोग से शासकीय भवनों में स्थित वर्षा जल संचयन संरचनाओं की सफाई व मरम्मत तक ‘अमृत 2.0’ योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की ओर से जल स्रोतों की सफाई, दीप प्रज्वलन एवं नो प्लास्टिक डे का आयोजन संपन्न हुआ।

भाजपा नेता उपेन यादव एवं सरपंच बनारसी देवी उपस्थित रहे

इसी क्रम में ग्राम पंचायत उदावाला में कृषि विभाग की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता उपेन यादव एवं सरपंच बनारसी देवी उपस्थित रहे। कैलाश चंद्र मीणा, संयुक्त निदेशक कृषि जिला परिषद जयपुर ने किसानों को जल संरक्षण एवं हरियाळो राजस्थान के तहत पौधा रोपण एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

उपनिदेशक उद्यान जयपुर की ओर से ड्रिप, मिनी फव्वारा, प्लास्टिक, प्लास्टिक मल्चिंग योजानओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक बाबूलाल यादव की ओर से प्राकृतिक खेती, गोवर्धन योजना, हरी-खाद निर्माण व फार्म पॉन्ड निर्माण पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कृषि अनुसंधान अधिकारी की ओर से मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं संतुलित पोषण विषयक जानकारी दी गई।

कृषकों एवं कृषि अधिकारियों ने मिलकर पौधारोपण किया। संयुक्त निदेशक कृषि जिला परिषद जयपुर की ओर से बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक 302 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें लगभग 3000 कृषकों की भागीदारी रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments