तारुन: अयोध्या के तारुन क्षेत्र के नेतवारी चतुरपुर में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आया है। धर्मेंद्र के 6 वर्षीय बेटे दिव्यांक की लोहे के दरवाजे में करंट लगने से मौत हो गई।
दरवाजे के ऊपर बल्ब जलाने के लिए बिजली का तार लगाया गया था। तार के कटे होने की वजह से दरवाजे में करंट उतर आया। दिव्यांक जब दरवाजे के संपर्क में आया तो करंट की चपेट में आ गया।
परिजन तुरंत बच्चे को रामपुर भगन स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दिव्यांक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। बच्चे के माता-पिता और दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।



