Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहिमाचलहिमाचल में भरभराकर गिरा पूरा पहाड़:लैंडस्लाइड से पहले ही रोका गया ट्रैफिक

हिमाचल में भरभराकर गिरा पूरा पहाड़:लैंडस्लाइड से पहले ही रोका गया ट्रैफिक

भरमौर: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में आज सुबह पूरा पहाड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। मौके पर मौजूद लोगों ने खतरे को भांपते हुए पहले ही ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद पहाड़ देखते ही देखते सड़क पर गिर गया। किसी ने इसका वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

यह लैंडस्लाइड चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की बसु कुंडी सुनारा सड़क पर हुआ। पहाड़ी गिरने के बाद चार से पांच मिनट तक धूल के गुबार उड़ते रहें। पहाड़ी का मलबा सड़क से करीब 500 मीटर नीचे नाले में गया।

सड़क वाहनों के लिए बंद

अब तक की सूचना के अनुसार, इमसें किसी प्रकार के जान व माल का नुकसान नहीं है। मौके पर मौजूद लोग भागो-भागो करके पहाड़ी के नीचे के लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। इससे बड़ा हादसा टल गया। लैंडस्लाइड के बाद सड़क वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से वैकल्पिक सड़क से आवाजाही करने की अपील है।

हिमाचल में आमतौर पर ऐसे लैंडस्लाइड मानसून में भारी बारिश के कारण होते है। मगर भरमौर में यह स्लाइड बरसात से पहले ही हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments