Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरयूपी-एमपी सहित 9 राज्यों में हीटवेव, राजस्थान-हरियाणा में रेड अलर्ट

यूपी-एमपी सहित 9 राज्यों में हीटवेव, राजस्थान-हरियाणा में रेड अलर्ट

तापमान 48 पहुंचने की आशंका; तेलंगाना में बिजली गिरने से 6 की मौत
नई दिल्ली। देश में मानसून 29 मई से मुंबई-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रुका है। साउथ और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित 9 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट है।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। यहां तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है। वहीं, हरियाणा के 9 जिलों में दिन का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में लू चलने की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान के भी 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, कोटा, बीकानेर सहित कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार रहा।
दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है।
कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इससे कई जगह बिल्डिंग के बेसमेंट और सड़कों पर पानी भर गया। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments