Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयएअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

बम होने की सूचना, फुकेट से दिल्ली आ रहा था; 156 यात्री सवार थे
बैंकॉक। थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट एआई -379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइट्रेडर24 के हवाले से बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकऑफ किया था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा घेरा बनाते हुए पलटा और इसके बाद फुकेट में इमरजेंसी लैंडिग की।
नेशन थाईलैंड ने बताया कि बम की धमकी मिलते ही फुकेट एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट कंटिन्जेंसी प्लान एक्टिवेट कर दिया। एयरपोर्ट अफसरों ने कहा कि धमकी को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। ज्यादा जानकारी मिलने पर अपडेट दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments