श्रीगंगानगर देश में सबसे ज्यादा गर्म; यूपी समेत 6 राज्यों में भी चढ़ेगा पारा
नई दिल्ली। देश का उत्तर पश्चिमी इलाका इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य का श्रीगंगानगर रविवार को देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 47.4 तापमान दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक 11 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तापमान बढ़ सकता है।
मानसून की बात करें तो यह अभी भी बिहार-पश्चिम बंगाल की सीमा पर अटका है। 15 जून तक इसके मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।
राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, धूलभरी आंधी चलेगी
RELATED ARTICLES