Friday, June 6, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशआगरा में 4 बहनों की डूबने से मौत

आगरा में 4 बहनों की डूबने से मौत

यमुना नदी में नहाने गई थीं 6 बच्चियां, 2 की हालत गंभीर
आगरा। आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बच्चियां डूब गईं। 4 बच्चियों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे गोताखोर और ग्रामीणों ने बच्चियों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया।
करीब 2 घंटे चले रेस्क्यू में गोताखोरों ने सभी 6 बच्चियों को बाहर निकाला। तीन सगी और एक चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी। दो बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है। घटना सिकंदरा के नगला स्वामी गांव की है।
पैर फिसलने से गहराई में चली गईं
एडिशनल सीपी राम बदन सिंह ने बताया- नगला स्वामी गांव में 6 बच्चियां यमुना नदी में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय गहराई में चली गईं। पैर फिसलने से डूबने लगीं। इसमें 4 की मौत हो गई, जबकि 2 को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एक ही परिवार की चारों बेटियों हैं। इनमें तीन सगी बहनें हैं जबकि चौथी बच्ची चचेरी बहन हैं। जबकि 2 मौसी के घर आईं थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments