Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश, 2 दिन में 60 मौतें

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश, 2 दिन में 60 मौतें

मध्य प्रदेश में पेड़ उखड़े, राजस्थान के 19 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश भर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आंधी-बारिश और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ ही हीट वेव का रेड अलर्ट भी है।
वहीं, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के साथ हीट वेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश और पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में हीट वेव का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में लो प्रेशर बना हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन में बदलने और गोवा-महाराष्ट्र तट की ओर बढ़ने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश में बीते दो दिन में आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 60, जबकि राजस्थान में दो लोगों की मौत हो गई। यूपी के 64 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 मीमी बारिश हुई। नोएडा में 80 किमी की स्पीड से हवा चली।
वहीं, देर शाम मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश की वजह से भोपाल, इंदौर, रायसेन में कई पेड़ उखड़ गए। राज्य के ऊपर से गुजर रहे स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है।

राज्यों के अगले दिन के मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में 24 मई को भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी इलाके में बारिश की संभावना है।
पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड में भारी की बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ गिरने का भी खतरा है।
कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवा का स्थिति रहेगी।
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवा चलेगी। मुंबई में तेज बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments