Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआर9 राज्यों में 5 दिन तक हीटवेव चलेगी

9 राज्यों में 5 दिन तक हीटवेव चलेगी

यूपी के आगरा में तापमान 47 डिग्री पहुंचा; केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। देश में गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने 5 दिन तक दिल्ली समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
इन राज्यों में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को इन राज्यों के कई शहरों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा 46.9 डिग्री पहुंचा। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, गोवा, असम और त्रिपुरा में आज उमसभरी गर्मी का अनुमान जारी किया गया है।
उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 5 दिन तक तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश का दौर रहेगा। वहीं, कर्नाटक में दो दिन बाद यानी 20 मई से तेज बारिश की संभावना बनेगी।
तमिलनाडु में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। इससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए। तमिलनाडु की एसडीआरएफ टीम ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम शुक्रवार देर रात ही चेन्नई से तिरुनेलवेली पहुंच गई है। जिले के निचले इलाकों में भारी बारिश से निपटने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments