मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र अव्हाड को हरियाणा स्थित लॉरेंस विश्नोई गिरोह ने कथित रुप से सोमवार को जबरन वसूली के लिए धमकी दी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय महासचिव डा़ आव्हाड को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंधित होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलिया से फोन किया और गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर जबरन वसूली के रूप में बड़ी रकम की मांग की।
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. आव्हाड के निजी मोबाइल नंबर पर लगभग साढ़े तीन बजे आए कॉल में चेतावनी दी गई कि अगर वह रकम जमा करने में विफल रहे, तो ”आपका भी सलमान खान जैसा ही हश्र होगा।”
इस संबंध में डा़ आव्हाड ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए ठाणे पुलिस को सूचित कर दिया है।
महाराष्ट्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने पूर्व मंत्री डॉ. आव्हाड को धमकी दी
RELATED ARTICLES



