Thursday, March 5, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडा9 करोड़ की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार:कैशलेस स्कीम के तहत एमसीडी से...

9 करोड़ की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार:कैशलेस स्कीम के तहत एमसीडी से अपने खाते में ट्रांसफर कराई रकम

नोएडा: नोएडा की साइबर पुलिस ने नौ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पहला अस्पताल में रिकवरी आफिसर के पद पर था। दूसरा अकाउंट सेक्शन का कर्मचारी है।

इन दोनों ने मिलकर ही केशलैस स्कीम के तहत आने वाला पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कराया था। इनके नाम वैभव कुमार और अंकुर त्यागी है। दोनों की गिरफ्तारी गाजियाबाद से की गई। इनके कब्जे से कुल 77330 कैश के साथ एक आइफोन-15 प्रो बरामद किया गया।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी वैभव अस्पताल में रिकवरी ऑफिसर के पद पर कार्य करता था। उसने अपने साथी अंकुर त्यागी के साथ मिलकर अस्पताल का खाता अपने पर्सनल खाते से बदलवा दिया।

बतौर इसके लिए अस्पताल की अधिकृत ईमेल आईडी के माध्यम से एमसीडी के अकाउंट सेक्शन को एक मेल भेजा गया।

पैसा डालने के लिए भेजे तीन अकाउंट अस्पताल के बैंक अकाउंट के स्थान पर वैभव कुमार ने एमसीडी को तीन नए अकाउंट भेजे। जिसमें केशलैस से संबंधित धनराशि को देने का अनुरोध किया गया। जिस पर एमसीडी द्वारा विभिन्न मरीजों के केशलैस व्यवस्था से संबंधित मेडिकल बिल का भुगतान उन खातों में कर दिया गया।

मेडिकल भुगतान की धनराशि को वैभव कुमार द्वारा अपने अन्य साथियों के माध्यम से निकालकर आपस में बांट लिया गया था। ये अकाउंट शुभन ने दिलवाए थे। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

दिल्ली के अस्पताल में हुई थी दोस्ती पूछताछ के दौरान बताया कि वह पहले कड़कडड़ूमा दिल्ली के एक अस्पताल में रिकवरी ऑफिसर के पद पर कार्य करता था। वहां उसकी मुलाकात विजय कुमार अग्रवाल व अंकुर त्यागी से हुई। अंकुर त्यागी अपने रिश्तेदार के साथ अस्पताल चलाता था।

वहीं से इन लोगों में दोस्ती हो गई। फिर वैभव नोएडा स्थित अस्पताल में रिकवरी अधिकारी के पद पर कार्य करने लगा। यहां विजय द्वारा सलाह दी गई कि यदि वह अस्पताल के अकाउंट को बदलकर कोई नया अकाउंट एमसीडी को मेल कर दे।

उसकी एमसीडी के अकाउंट सेक्शन में बात हो गई है वह उन बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर देगा। उस पैसे को हम लोग आपस में मिलकर बांट लेंगे। वैभव द्वारा नये बैंक अकाउंट एमसीडी को भेजे गए।

जिस पर एमसीडी द्वारा उन अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर दिया गया। जो 03 बैंक अकाउंट में कई ट्रांजैक्शन के माध्यम से करीब 09 करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments