Sunday, June 1, 2025
spot_img
HomeUncategorized29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

एमपी के 34 जिलों में हीटवेव के आसार; पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 3 की मौत
नई दिल्ली/भोपाल। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को 29 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावानी है। बाकी जिलों में हीट वेव के आसार है। बिहार में पटना समेत 24 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट है। 14 जिलों में बारिश की संभावना है।
राजस्थान के 6 जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.0 पार पहुंच गया। श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान (45.8 ) दर्ज किया गया। राज्य के 11 जिलों में कल बारिश का अलर्ट है। बीकानेर-श्रीगंगानगर में लू की चेतावनी है।
पश्चिम बंगाल के नादिया और जलपाईगुड़ी में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत और 5 लोग झुलस गए। बारिश से बचने के लिए ये लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरी। वहीं, झारखंड के चाईबासा में गुरुवार को बिजली की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments