Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थान25 साल के युवक ने किया सुसाइड:पिता की 10 महीने पहले हुई...

25 साल के युवक ने किया सुसाइड:पिता की 10 महीने पहले हुई थी मौत

बांदीकुई: बांदीकुई में बसवा थाना क्षेत्र के गुढाकटला गांव में एक युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय योगेश गुप्ता के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम 7 बजे की है।

बसवा थाने के हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने बताया कि योगेश ने शाम 6:30 बजे घर के बाहर कोल्ड ड्रिंक्स पी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी छोटी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने युवक को पंखे से नीचे उतारा और राजकीय अस्पताल बांदीकुई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आज शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।

बता दें कि योगेश एमएससी की पढ़ाई कर चुका था। उसके पिता राधेश्याम गुप्ता जलदाय विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, जिनकी 10 महीने पहले मौत हो गई थी। घर में उसकी मां और छोटी बहन रहती हैं। युवक के चाचा अशोक गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments