सीकर : रेलवे के द्वारा बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या A142 और आसलू-दुधवा खारा स्टेशन के बीच 155A फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें सीकर होकर चलने वाली श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। जो 19 और 20 अगस्त को रद्द रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 04705,श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल ट्रेन 19 और गाड़ी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 20 अगस्त को रद्द रहेगी।
गाड़ी 14824,रेवाड़ी-जोधपुर ट्रेन 20 अगस्त को रेवाड़ी से रवाना होने के बाद अपने निर्धारित मार्ग लोहारू-सादुलपुर-चूरू के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लोहारू-सीकर-चूरू होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झुंझुनूं, सीकर, फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



