Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई में ऑटो-डंपर की टक्कर : 6 लोगों की मौत

हरदोई में ऑटो-डंपर की टक्कर : 6 लोगों की मौत

3 गंभीर घायल; संडीला-बांगरमऊ रोड पर हुआा हादसा
हरदोई। हरदोई जिले में ऑटो और डंपर (डीसीएम) की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा की छत उड़ गई। ऑटो में सवार कुछ लोग उछलकर 8-10 फूट दूर जा गिरे।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को संडीला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया। 3 घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान औरामऊ निवासी ऑटो चालक रंजीत (35) पुत्र लालता, बहदीन निवासी अंकित (28) पुत्र राम सिंह, मल्हनखेड़ा निवासी अरविंद कुमार (32) पुत्र नंदीलाल, कासिमपुर थाना क्षेत्र के धतिनगड़ा की निवासी पिंकी उर्फ बिटान (24) पत्नी रोहित और उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर की निवासी फूलजहां (24) पत्नी सिराज और कछौना थाना क्षेत्र के उनवा गांव निवासी निसार (40) पुत्र जहूर के रूप में हुई है।
घटना संडीला थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला-बांगरमऊ रोड पर गुरुवार सुबह 9:45 बजे की है। तेज रफ्तार डंपर और ऑटो रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
कुछ सवारियां तो उछलकर दूर जा गिरीं, जबकि कुछ ऑटो के अंदर ही फंसे रह गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस-108 को सूचना दी। कुछ ही देर में संडीला और कासिमपुर थाने की पुलिस और दो एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सभी को संडीला सीएचसी ले जाया गया। 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष 3 घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मां की मौत, पिता-पुत्र घायल हादसे में उन्नाव का एक परिवार भी शामिल है। उन्नाव के बेहटा मुजावर की निवासी फूलजहां की मौत हो गई है। वहीं उनके पति सिराज (26) और 4 साल का बेटा एजाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसी हादसे में कासिमपुर थाना क्षेत्र निवासी पिंकी उर्फ बिटान (24) की भी मौत हुई है। जबकि उसका 7 साल का बेटा जुगनू गंभीर घायल हुआ है। पिंकी अपने मायके से ससुराल लौट रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments