हज यात्रा की तैयारी के संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं हज ट्रेनर को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
हज यात्रा पर जाने इच्छुक व्यक्ति आगामी 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
गौतम बुद्ध नगर: माननीय सदस्य उ०प्र० राज्य हज समिति (हाफिज एजाज अहमद (शाहीन अन्सारी) ने शक्ति सदन गेस्ट हाउस सेक्टर 38 नोएडा के सभागार में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व हज ट्रेनर के साथ बैठक करते हुए हज 2025 की समीक्षा व हज 2026 की तैयारीयों के सम्बन्ध में गहन समीक्षा की।
मा0 सदस्य ने हज-2026 की आवश्यक तैयारियों हेतु निम्न निर्देश व समय सीमा निर्धारित की गयी है जिसके अन्तर्गत इच्छुक हज आवेदकों को अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी।
आवेदन करने के बाद केवल मृत्यु या गम्भीर बीमारी के कारण से ही आवेदन निरस्त किये जा सकेगें अन्यथा की स्थिति में अर्थदण्ड के रूप में जमा धनराशि काटी जायेगीं। इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि आवेदन से पहले हज गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ ले तभी आवेदन करें। गाइडलाइंस शीघ्र वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर युक्ति पांडेय ने बताया कि आनॅलाइन आवेदन जिलों में स्थापित ई सुविधा केन्द्र, साइबर कैफे, के माध्यम से भरे जा सकते है। उ०प्र० राज्य हज समिति के कार्यालय में स्थापित ई-सुविधा केन्द्र क्रियाशील कर दिया गया है, जिस पर तैनात कर्मचारी का मो० 7905953578, 7310103534 हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रा हेतु हज ट्रेनर हाजी सैयद फुरकान अली, मोबाइल नंबर 9968775786, 8527559786, 9457476973 पता जमा मस्जिद सेक्टर 8 नोएडा के द्वारा भी हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म निशुल्क भरे जा रहे हैं।
हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज सत्र 2026 की अधिकारिक घोषणा कर दी गयी है। हज-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in व हज सुविधा एप पर दिनांक 07. जुलाई 2025 से अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) किये जा सकेंगे।
हज आवेदन फार्म में कम दिनों सम्भवत 20 दिन हेतु आवेदन करने का विकल्प रखा गया है। जिसके लिए सामान्य हज से अधिक व्यय की सम्भावना है। कम अवधि के पैकेज में सीमित सीटें उपलब्ध रहेंगी। अधिक आवेदन आने पर उनका चयन लाटरी से किया जायेगा। कम अवधि के हज यात्री केवल सात (07) उडान स्थल से रवाना हो सकेगें, जिसमें अहमदावाद, वैगलोर, चेन्नई, कोचिन, दिल्ली, हैदराबाद, मुम्बई।
आवेदन करते समय हज आवेदकों को पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का प्रथम पृष्ट, अन्तिम पृष्ठ ऐडरेस प्रूफ, बैंक खाते का विवरण जिसमें कैंसल्ड चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति अपलोड की जायेगी।



