Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरस्कूटर छू जाने को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू घोंपकर...

स्कूटर छू जाने को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली : गीता कॉलोनी इलाके में स्कूटर हल्का सा छू जाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने स्कूटर पर सवार 20 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रानी गार्डन के निवासी यश को शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 41 मिनट पर लक्ष्मी नगर के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रिहान, मोहम्मद अमान और लकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यश स्कूटर से घर जा रहा था, तभी उसका दोपहिया वाहनकथित तौर पर रिहान को छू गया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उन्होंने बताया कि रिहान के दो साथियों – अमान और लकी भी इस विवाद में शामिल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तीनों आरोपियों ने यश का गीता कॉलोनी पुस्ता फ्लाईओवर की ओर पीछा किया। पीछा करने के दौरान अमान ने कथित तौर पर यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने यश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments