चांदी 1,775 महंगी होकर 97,475 किलो बिक रही, इस साल अब तक 19,290 महंगा हुआ सोना
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,645 बढ़कर 95,452 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 93,807 प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी का भाव 1,775 बढ़कर 97,475 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव 95,800 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,470 रुपए है।



