चांदी 1,016 महंगी होकर 95,588 किलो बिक रही, इस साल गोल्ड अब तक 17,496 महंगा हुआ
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 16 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,293 बढ़कर 93,658 पर पहुंच गया है। कल सोने की कीमत 92,365 प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी का भाव 1,016 बढ़कर 95,588 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव 94,572 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,280 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,130 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,130 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,130 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,180 रुपए है।
इस साल अब तक 17,496 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,496 रुपए बढ़कर 93,658 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,571रुपए बढ़कर 95,588 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
साल के आखिर तक 1.10 लाख तक जा सकता है सोना
इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।



