इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी 24 जून को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,060 गिरकर ₹97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना ₹99,348 पर था।
वहीं चांदी की कीमत ₹1,165 कम होकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,063 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे सोने-चांदी में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,020 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,700
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,870 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,550
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,920 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,600
- इस साल अब तक ₹21,126 महंगा हुआ सोना
- इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,126 रुपए बढ़कर 97,288 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,881 रुपए बढ़कर 1,05,898 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
- इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
- केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अभी भी जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
- हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।



