Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeव्यवसायसोना ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर:इस साल अब तक...

सोना ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर:इस साल अब तक ₹24,742 महंगा हुआ, ₹1.04 लाख तक जा सकता है

नई दिल्ली : सोने के दाम आज यानी 7 अगस्त को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 452 रुपए बढ़कर 1,00,904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का भाव 1,00,452 रुपए पर था।

वहीं, चांदी की कीमत 1,020 रुपए बढ़कर 1,14,505 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,485 रुपए पर थी। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,700 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,150
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,000
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,000
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,000
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,050
  • इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना
  • केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
  • सोना इस साल अब तक ₹24,742 महंगा हुआ
  • इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,742 रुपए बढ़कर 1,00,904 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,488 रुपए बढ़कर 1,14,505 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
  • हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments