Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeव्यवसायसोना ₹1.10 लाख पार, चांदी ₹1.27 लाख किलो : कीमतें छू रही...

सोना ₹1.10 लाख पार, चांदी ₹1.27 लाख किलो : कीमतें छू रही आसमान

2025 में अब तक ₹33,000 महंगा हुआ सोना, चांदी में ₹41,000 की रिकॉर्ड तेजी

नई दिल्ली | देश में सोने और चांदी की कीमतों ने आज एक नया इतिहास रच दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, सोना ₹1.10 लाख और चांदी ₹1.27 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।

आज के ताज़ा दाम:

  • सोना (24 कैरेट): ₹1,09,841 / 10 ग्राम
  • चांदी: ₹1,27,348 / किलो

कल के मुकाबले:

  • सोने में ₹744 की तेजी
  • चांदी में ₹2,849 की छलांग

2025 की शुरुआत से अब तक बढ़त:

धातु31 दिसंबर 202412 सितंबर 2025कुल बढ़त
सोना₹76,162 / 10 ग्राम₹1,09,841₹33,679 (+40%)
चांदी₹86,017 / किलो₹1,27,348₹41,331 (+48%)

बड़े शहरों में सोने के दाम (10 ग्राम):

शहर24 कैरेट22 कैरेट
दिल्ली₹1,11,430₹1,02,150
मुंबई₹1,11,280₹1,02,000
कोलकाता₹1,11,280₹1,02,000
चेन्नई₹1,11,710₹1,02,400

कीमतों में उछाल के 5 बड़े कारण:

  1. वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता:
    रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन-अमेरिका संबंधों में तनाव से सोने को ‘सेफ हैवन’ मानकर खरीदारी बढ़ी।
  2. केंद्रीय बैंकों की बंपर खरीदारी:
    चीन, रूस समेत कई देशों ने बड़ी मात्रा में सोना जमा किया है।
  3. डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी:
    रुपये की गिरावट से सोने की कीमतें और बढ़ीं।
  4. कम ब्याज दरें और महंगाई:
    निवेशकों को सोने में ज्यादा सुरक्षा दिख रही है।
  5. निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी:
    इक्विटी मार्केट में अस्थिरता के कारण लोग फिजिकल गोल्ड और सिल्वर में निवेश कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments